फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: Hanuman statue found in pond, crowd of villagers gathered to see it; Police force deployed

अमेठी: तालाब से निकली हनुमान प्रतिमा, दर्शन के लिए उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम; पुलिस बल तैनात

Wed, 03 Sep 2025 08:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Sep 2025 08:46 PM IST
सार

Hanuman statue found in Amethi: यूपी के अमेठी जिले के तालाब में हनुमान प्रतिमा निकली। इस प्रतिमा को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। 

विज्ञापन
Amethi: Hanuman statue found in pond, crowd of villagers gathered to see it; Police force deployed
शुरू हुई मूर्ति की पूजा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमेठी जिले के कमरौली के बनभरिया गांव में बुधवार शाम शीतला माता मंदिर के सामने स्थित तालाब के सूखे हिस्से से बुधवार को हनुमान जी की पत्थर की प्रतिमा निकलने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जयकारे लगाते हुए वहां पहुंच गए और दर्शन करने लगे।

विज्ञापन


गांव के 20 वर्षीय अखिलेश उर्फ सोमिल कनौजिया ने बताया कि वह दोस्तों के साथ गाय चरा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर तालाब में दबे एक पत्थर पर पड़ी। उत्सुकता से उसने लकड़ी से मिट्टी हटाई तो लगभग डेढ़ से दो फीट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई दी। 
विज्ञापन


प्रतिमा दिखने की बात गांव में बात फैल गई और लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए। ग्रामीणों ने नारियल और गोला फोड़कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल ने बताया कि सीओ अतुल सिंह के साथ स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रतिमा लगभग दो फीट की प्रतीत हो रही है। अंधेरा होने के कारण पूरी तरह स्पष्ट जानकारी सुबह मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed