{"_id":"68fa31708bd83cb1720dddba","slug":"amethi-a-laborer-was-beaten-to-death-over-a-land-dispute-three-masked-miscreants-were-already-lying-in-wait-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: जमीन विवाद में श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन नकाबपोश बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: जमीन विवाद में श्रमिक को पीट-पीटकर मार डाला, तीन नकाबपोश बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे
Thu, 23 Oct 2025 07:15 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 23 Oct 2025 07:15 PM IST
सार
वारदात के वक्त वह भी मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर गए और एंबुलेंस बुलाकर भाई को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
अमेठी में गुंगवाछ गांव के पास बृहस्पतिवार शाम दिहाड़ी श्रमिक निर्मल (60) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया और भाग निकले। भूमि विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। संग्रामपुर के टीकरमाफी गांव निवासी निर्मल दिहाड़ी श्रमिक थे।
सुबह वह तिवारीपुर गांव काम करने गए थे। शाम करीब पांच बजे वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। उनके भाई धर्मराज ने बताया कि गुंगवाछ गांव में कूड़ाघर के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने निर्मल को लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा। जब निर्मल मरणासन्न होकर गिर पड़े, तब हमलावर वहां से भाग निकले।
वारदात के वक्त वह भी तिवारीपुर में दूसरे के यहां मजदूरी कर रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर गए और एंबुलेंस बुलाकर भाई को सीएचसी अमेठी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य पर साजिश रचने का संदेह
धर्मराज ने बताया कि उनके भाई निर्मल निसंतान थे। उनकी पत्नी की लगभग 15 वर्ष पहले मौत हो गई थी। निर्मल उन्हीं के साथ रहते थे। उनकी जमीन हथियाने के लिए परिवार की एक सदस्य उन्हें लगातार परेशान कर रही थी। दो दिन पहले भी निर्मल को धमकी दी गई कि अब ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहोगे। धर्मराज ने संदेह जताया कि शायद उसी सदस्य के कहने पर उनके भाई की हत्या कर दी गई।