Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ambush on family members, death of old woman

Amethi News: घात लगा कर परिजनों पर हमला, वृद्धा की मौत

Sun, 04 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 04 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Ambush on family members, death of old woman
जायस (अमेठी)। मौलवी कला के रहने वाला एक परिवार घर की बुजुर्ग महिला का उपचार कराने अस्पताल ले जा रहा था। जहां पहले से घात लगाए लोगों ने उक्त परिवार पर हमला कर दिया। हमले में बीमार महिला की मौत हो गई। घटना से परिजन भड़क गए। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में लेकर केस दर्ज किया और मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गांव में 29 मई को विवाद हुआ था। जानकारी के बावजूद लगातार पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।मौलवी कला गांव निवासी छोटेलाल के पुत्र की 29 मई को शादी थी। शादी के दौरान गांव के ही कुछ लोगों से जयमाल स्टेज पर फूल तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को रफा दफा कर दिया।
विज्ञापन

29 मई से शुरू हुए विवाद की चिंगारी रविवार को एक बार फिर उग्र हो गई। रविवार को परिजन घर की बीमार बुजुर्ग महिला सीता पति (60 वर्ष) को बाइक से उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे राजीव, चंद्रपाल, जगदीश, रामप्रकाश, गंगाराम, सुकई व राघवेंद्र ने पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार पर बचाव के लिए दौड़ी परिवार की गुंजन, चंद्रावती, कंचन देवी व मनोज की भी पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

रास्ते में विवाद के दौरान घायल सीतापति की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बावजूद पुलिस पूरे मामले में लापरवाह बनी रही। देर शाम परिजनों के बढ़ रहे आक्रोश के बाद गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छोटेलाल की तहरीर पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद परिजनों का आक्रोश कम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह सिर्फ दर्ज हुआ था मारपीट का केस
मौलवी कला गांव में सुबह मारपीट की सूचना के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच व पाबंदी की कार्रवाई करने में जुटी थी। इसी बीच बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना मिली।

बीमारी से मौत की हो रही चर्चा
मौलवी कला निवासी बुजुर्ग महिला सीतापति की मौत का कारण परिजन भले ही विवाद के दौरान चोटिल होना बता रहे हैं। लेकिन ग्रामीणों के बीच बुजुर्ग की बीमारी से मौत होने की चर्चा आम रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लेकिन बुजुर्ग महिला की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मौलवी कला गांव में सुबह मारपीट के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर केस पंजीकृत किया है। दोपहर बाद परिजन विवाद में बुजुर्ग महिला की बात कह रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट, चोट से मौत होने की पुष्टि के बाद दर्ज केस में धारा बढाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed