फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amar Bahadur Singh became the president of Tiloi Tehsil Bar Association

Amethi News: अमर बहादुर सिंह बने तिलोई तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष

Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 24 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Amar Bahadur Singh became the president of Tiloi Tehsil Bar Association
तिलोई (अमेठी)। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में बुधवार को हुए मतदान के बाद आए परिणाम में अमर बहादुर सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह को 35 मतों से पराजित किया। वहीं, महामंत्री पद पर सुरेंद्र शुक्ल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

चुनाव सुबह से ही गहमा-गहमी और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए अमर बहादुर सिंह और दलजीत सिंह के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। कुल 115 मतदाताओं में से अमर बहादुर सिंह को 75 और दलजीत सिंह को 40 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के लिए सुरेंद्र शुक्ल और राम बहादुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सुरेंद्र शुक्ल को 61 और राम बहादुर को 51 मत मिले, जबकि तीन मत अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन

विजेता प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं ने फूल-माला पहनाकर लादकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। निवर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, पंकज अवस्थी, राम सिंह, सुरेश सिंह, अरविंद शुक्ल, तिलकधारी सिंह सहित तमाम अधिवक्ताओं ने विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed