{"_id":"6aa99ec1f1784275730ac06e","slug":"alternating-sun-and-clouds-accompanied-by-humidity-caused-discomfort-amethi-news-c-96-1-ame1008-175771-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बादल-धूप के बीच उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बादल-धूप के बीच उमस ने किया परेशान
Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज बाजार में धूप से बचाव के लिए चेहरा ढक कर जाती युवती। -संवाद
अमेठी सिटी। बादल और धूप के बीच मंगलवार को उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहा। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बाजार के दुकानदार और घरों में रहने वाले लोग परेशान रहे। जरूरी काम से निकले लोगों को कुछ दूरी चलने के बाद ही पसीना आने लगा। कई लोगों ने छांव का सहारा लिया।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह स्कूल जाते समय बच्चों को उमस से परेशानी हुई। दोपहर में स्कूल से लौटते समय दिक्कत बढ़ गई। कई बच्चे गमछा और छाता लगाकर आते-जाते नजर आए। बाजार में भी उमस का असर दिखा। सोनू कसौधन ने बताया कि दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है। उमस के कारण लगातार पसीना निकल रहा है। आकाश ने बताया कि दोपहर में ग्राहकों की संख्या कम रही। लोग मौसम थोड़ा सामान्य होने के बाद खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं।
घरों में रहने वाले लोगों को भी राहत नहीं मिली। सीमा वर्मा ने बताया कि पंखा और कूलर चलने के बाद भी कमरे में उमस बनी रही। दोपहर में घर के काम करने में परेशानी हुई। राहगीर रामनरेश ने कहा कि थोड़ी दूरी तय करने में ही पसीना छूट रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।