फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   All-round development from double engine government

Amethi: उपमुख्यमंत्री केशव बोले- अमेठी को अपनी जागीर समझने वाले परिवार को डबल इंजन की सरकार आइना दिखा रही है

Thu, 25 Aug 2022 04:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 04:26 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमेठी के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधा। कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास हो रहा है।

विज्ञापन
All-round development from double engine government
अमेठी में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : AMETHI

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्यदिवसीय दौरे पर जिला अमेठी मुख्यालय पहुंचे। विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान वे कांग्रेस पर हमलावर रहे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अमेठी का चहुमंखी विकास होने की बात कही।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस परिवार कभी अमेठी को अपना जागीर समझती थी। अमेठी को जागीर समझने वालों को केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आइना दिखा रही है। कांग्रेस पर हमला उबोलते हुए कहा कि विकास के नाम पर गंभीर न होकर सिर्फ यहां की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया। विकास के नाम पर कांग्रेस ने सिर्फ व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से अमेठी का विकास तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी अमेठी के विकास को लेकर गंभीर हैं। अमेठी के चहुमुखी विकास के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार का खजाना खुला हुआ है। अमेठी में बड़ी से बड़ी परिजोजनाएं स्थापित करने के साथ गरीब तबके के लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंच रही हैं। इससे अमेठी के लोगों को पता चलेगा कि कौन लोग काम करने वाले हैं और किसने धोखा दिया है। डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, हर घर बिजली व हर घर नल से जल के साथ ही प्रदेश की कानून व्यवस्था में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है। कानून व्यवस्था मजबूत व दुरूस्त हुई है।
विज्ञापन




औरंगजेब ने तोड़ा था काशी विश्वनाथ मंदिर
डिप्टी सीएम ने ज्ञानवापी मुद्दे पर कहा यह सच है कि आक्रांता औरंगजेब ने बाबा विश्वनाथ मंदिर को तोड़ा था। मंदिर तोडने के बाद वहां का स्वरूप देखने को मिल रहा है कि कैसे लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने के लिए ऐसे स्थानों पर मुगल शासन ने क्षति पहुंचाई थी। फिलहाल पूरा प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से फैसले की प्रतिक्षा श्रीराम जन्मभूमि की तरह करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मामले में भी फैसले की प्रतिक्षा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों व गुंडों की पार्टी है सपा
मीडिया से मुखातिब डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों व गुंडों की पार्टी है और अखिलेश उसके सरदार हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा जैसी पार्टी न होती तो अपराध शून्य होता। अब भाजपा सरकार में प्रदेश को अपराध मुक्त व दंगा मुक्त बनाया जा रहा है।

भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों के साथ की बैठक
बुधवार को लखनऊ से सड़क मार्ग से आकर डिप्टी सीएम करीब डेढ़ बजे सीधे मिश्रौली स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां बैठक कर पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने के लचिए कार्य करने की नसीहत दी। कहा यदि किसी भी पदाधिकारी व कायकर्ता को कोई समस्या हो तो उसका समाधान किया जाएगा। वह पत्राचार के माध्यम से अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं।

सरोवर निर्माण में जानी महिला श्रमिकों की भागीदारी
गौरीगंज ब्लॉक के सेंभुई गांव में 19.415 लाख रुपये की लागत से बने अमृत सरोवर का डिप्टी सीएम ने लोकार्पण किया। इसके बाद वे ग्राम प्रधान भोला नाथ से अमृत सरोवर निर्माण में लगे श्रमिकों की संख्या पूछी। प्रधान ने बताया कि 200 श्रमिक अमृत सरोवर निर्माण में लगे थे। इनमें से 100 महिला श्रमिकों की भागीदारी रही। सरोवर पर हरिशंकरी पौधरोपण कर इसके संरक्षण के लिए सीडीओ को निर्देशित किया।

फल के स्थान पर लाई से भर दी टोकरी
सरोवर के समीप स्थित नंदघर में चार बच्चों का डिप्टी सीएम ने खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया। इसके बाद वह तीन महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करने लगे। इस दौरान फलों के स्थान पर लाई से टोकरी भरी देख डीपीओ के प्रति नाराजगी व्यक्त की। कहा केवल लाई से ही टोकरी भर दी गई है।

बच्चों से जानी हकीकत
सेंभुई स्थित प्राथमिक विद्यालय के कक्षा दो में पहुंचे डिप्टी सीएम ने बच्चों से उनके नाम व मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी की। बच्चों ने किताब मिलने की बात कहीं। बच्चों की कापियों में शिक्षकों द्वारा दिए जाने वाले कक्षा कार्य व गृह कार्य को देखा। इसके बाद वे विद्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपित कर कहा कि जल और वन से ही हम सबका जीवन सुरक्षित है।

कागजों पर नहीं हकीकत में हो कार्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गोशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोशाला में मौजूद गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाया। उन्होंने जिम्मेदारों से गोवंशों के लिए हरा चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही। कहा कि कागजों पर नहीं हकीकत में कार्य करें। इसके बाद सोंगरा गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।

बूथ अध्यक्ष के घर पंगत में बैठ किया भोजन
रोहसी खुर्द गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष राम कुमार पासी के घर करीब चार बजे डिप्टी सीएम पहुंचे। यहां उन्होंने पंगत में बैठकर पत्तल में भोजन किया। बूथ अध्यक्ष की चार बेटियां चंदावती, राजमति, सुषमा व चांदनी ने डिप्टी सीएम समेत पंगत में बैठे भाजपा पदाधिकारियों को भोजन परोसा। ग्रामीणों की मांग पर गांव की सड़क दुरुस्त करवाए जाने का आश्वास भी दिया।

कलेक्ट्रेट में की योजनाओं की समीक्षा
दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करने के बाद डिप्टी सीएम सीधा कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे। वहां अफसरों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बैठक से पहले उन्होंने पीएम आवास ग्रामीण के तीन, विद्युत, बैंक सखी व बीसी सखी के दो-दो, वृद्धावस्था पेंशन के तीन, दिव्यांग पेंशन के दो, कन्या सुमंगला योजना व निराश्रित महिला के दो-दो, रिवाल्विंग फंड के दो, महिला मेट व सामुदायिक शौचालय के एक-एक, व्यक्तिगत शौचायल के दो व महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के चार लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।


यह रहे मौजूद
डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी/भाजपा महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, सीडीओ डॉ.अंकुर लाठर, एसपी डॉ. इलामारन जी., एसडीएम तिलोई फाल्गुनी सिंह, सीओ अर्पित कपूर, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, सुधांशु शुक्ल, राम प्रसाद मिश्र, अजय अग्रवाल, चंद्रमौलि सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपाई व अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed