फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Albendazole administered to 4.94 lakh children.

Amethi News: 4.94 लाख बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल

Tue, 11 Aug 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 11 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Albendazole administered to 4.94 lakh children.
कंपोजिट विद्यालय सरायमहेशा में बच्चों को दवा देते सीएमओ। स्रोत : विभाग
अमेठी सिटी। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को जिले में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के अभियान की शुरुआत हुई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और एसीएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पहले दिन लक्ष्य 8,22,255 के सापेक्ष 4.94 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई।
विज्ञापन


जिले के 1570 प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दवा दी गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कृमि संक्रमण के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। शिक्षकों को दवा देने से पहले बच्चों में खांसी, बुखार और सांस फूलने जैसे लक्षणों की जांच करने के निर्देश दिए गए। बीमार या उपचार ले रहे बच्चों को स्वस्थ होने के बाद दवा दी जाएगी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि एक से दो वर्ष के बच्चों को 200 मिलीग्राम की आधी गोली चूरा करके, दो से तीन वर्ष तक के बच्चों को एक गोली चूरा करके और तीन से 19 वर्ष तक के बच्चों को एक गोली अच्छी तरह चबाकर खिलाई जाएगी। दवा के लिए साफ पानी की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छूटे बच्चों को 14 अगस्त को दवा : एसीएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि स्कूल नहीं जाने वाले और अभियान में छूट गए बच्चों को 14 अगस्त को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से दवा खिलाई जाएगी। अभिभावकों को दवा के बाद होने वाले मामूली दुष्प्रभावों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएमओ ने प्राथमिक विद्यालय सरायमहेसा समेत कई विद्यालयों में पहुंचकर अभियान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed