{"_id":"68e2c88073840b30ce0bc75a","slug":"aips-officer-collects-rs-135-lakh-from-three-children-amethi-news-c-96-1-ame1002-149828-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एआईपीएस ने तीन बच्चों से वसूले 1.35 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एआईपीएस ने तीन बच्चों से वसूले 1.35 लाख रुपये
Mon, 06 Oct 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज (एआईपीएस) पर छात्रों से ठगी का आरोप लगा है। सुल्तानपुर के विनायकपुर गांव निवासी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि संस्थान ने उनके तीन बच्चों से दाखिले के नाम पर 1.35 लाख रुपये वसूल लिए, लेकिन न तो कक्षाएं शुरू हुईं और न ही प्रमाणपत्र दिए गए।
राजेश के अनुसार उनकी बड़ी बेटी प्रिया शुक्ला से एएनएम कोर्स के लिए 35,500 रुपये, दूसरी बेटी वैष्णवी शुक्ला से 55,000 रुपये और बेटे शिवांश शुक्ला से ऑप्टोमेट्री कोर्स के लिए 45,500 रुपये लिए गए। उन्होंने कहा कि हमने बच्चों का भविष्य बनाने की उम्मीद में एडमिशन कराया था, लेकिन कॉलेज ने हमारे विश्वास को तोड़ दिया। बताया कि कॉलेज प्रबंधन से बार-बार संपर्क करने पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला।
शिकायत करने के बाद भी न पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और न प्रशासन ने कार्रवाई की। राजेश का कहना है कि अधिकारी सिर्फ जांच का हवाला देकर मामला टाल रहे हैं। राजेश ने आरोप लगाया कि इतनी बड़ी ठगी बिना जिम्मेदार अफसरों की जानकारी के संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों का भविष्य अंधेरे में है, मेहनत की कमाई भी चली गई और अब कोई सुनने वाला नहीं है। परिवार ने शासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और वसूली गई रकम वापस कराने की मांग की है।