फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Advocates' strike continues

Amethi News: अधिवक्ताओं का धरना जारी

Sun, 01 Feb 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advocates' strike continues
मुसाफिरखाना तहसील में धरना देते अ​धिवक्ता। संवाद
मुसाफिरखाना। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने शनिवार को तहसील गेट पर धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे शुरू हुआ धरना शाम साढ़े चार बजे तक चला। प्रदर्शन के कारण न्यायिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हुए।
विज्ञापन



अधिवक्ताओं का आंदोलन 30 दिसंबर से जारी है। धरना प्रदर्शन के चलते नियमित रूप से न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सामान्य रूप से न्यायालयों में सुनवाई नहीं होती है, लेकिन एसडीएम न्यायालय में 30 मुकदमे सूचीबद्ध थे। धरने के कारण इनमें से किसी भी मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन



वादकारी पूरे दिन तहसील परिसर में भटकते रहे। शनिवार को तहसील में रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह बंद रहा, जिससे अनुमानित रूप से करीब 12 लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। धरना प्रदर्शन में सचिव राजीव कुमार तिवारी, संजय शुक्ला, कंचन, संदीप, इमरान, दीपक पांडेय, संजय सिंह, राम पदारथ वर्मा, जगदीश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed