{"_id":"696e84a3a0cf5a022b0b6108","slug":"advocates-adamant-on-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-156902-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विरोध-प्रदर्शन पर अड़े अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विरोध-प्रदर्शन पर अड़े अधिवक्ता
Tue, 20 Jan 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील में जुलूस निकाल प्रदर्शन करते वकील। स्रोत : संगठन
मुसाफिरखाना। तहसील में उपजिलाधिकारी अभिनव कनौजिया की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। लंबे समय से चल रहे विरोध के बीच अधिवक्ताओं ने बैठक कर महापंचायत की तैयारियों पर चर्चा की। इसके बाद सभी अधिवक्ता संगठित होकर मुसाफिरखाना तहसील परिसर में जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते नजर आए।
अधिवक्ताओं का कहना है कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है, जिस कारण न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। लगातार कामकाज बाधित रहने से वादकारियों को पेशी, सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति से आमजन भी परेशान हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर और मुख्य द्वार पर नारे लगाए। जुलूस के बाद सभी अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। इस दौरान शीघ्र समाधान की मांग उठाई गई।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्य ठप रहने की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस अवसर पर राजन सिंह, बिपिन शुक्ल, इमरान, नवनीत, सत्यभान सिंह, ललित चौबे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे और एकजुटता के साथ विरोध दर्ज कराया।