फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Adverse notice to three ADO Panchayats

तीन एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Adverse notice to three ADO Panchayats
गौरीगंज (अमेठी)। मुख्यमंत्री पोर्टल पर आईं शिकायतों का निर्धारित समय में निस्तारण न करने पर डीपीआरओ ने तीन एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की है। डीएम की समीक्षा में मामला सामने आने के बाद डीपीआरओ ने तीनों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल संचालित किया जाता है। इस पोर्टल में मुख्यमंत्री, शासन, मंडल व जिला स्तरीय अफसरों के पास होने वाली शिकायतों का डेटा अंकित रहता है। शिकायत निस्तारण के लिए एक माह का समय नियत किया गया है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने ऑनलाइन समीक्षा की तो अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्र के तीन एडीओ पंचायत स्तर पर एक-एक मुख्यमंत्री संदर्भ लंबित मिला। इसमें संग्रामपुर ब्लॉक के एडीओ पंचायत योगेश श्रीवास्तव, अमेठी ब्लॉक के एडीओ पंचायत रामदीन तथा जगदीशपुर के एडीओ पंचायत साधूराम के पोर्टल पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन का संदर्भ डिफॉल्टर की श्रेणी में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज डीएम ने डीपीआरओ श्रीकांत यादव को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम का पत्र मिलने केे बाद डीपीआरओ ने तीनों एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कठोर चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने संबंधित पटल प्रभारी को उक्त कार्रवाई का अंकन सेवा पुस्तिका में करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed