फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Adopt the principles and ideals of Sardar Patel

Amethi News: सरदार पटेल के सिद्धांतों व आदर्शों को अपनाएं

Wed, 30 Oct 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 30 Oct 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Adopt the principles and ideals of Sardar Patel
गौरीगंज में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दौड़ में दौड़ लगाते
अमेठी सिटी। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिले में एकता दिवस के रूप में मनाई गई। जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ एकता दौड़ लगाई। वहीं, कलेक्ट्रेट सहित सभी कार्यालयों में कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। स्कूलों व कॉलेजों में प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान सरदार पटेल के सिद्धांतों व आदर्शों को अपनाने की अपील की गई।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम अर्पित गुप्ता ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनसामान्य को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। एसपी कार्यालय में एसपी अनूप सिंह ने सभी थानों के प्रभारी व अन्य कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने शपथ दिलाई। जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय एकता दौड़ हुई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एसपी ने पुलिस कर्मियों के साथ सब्जी मंडी तिराहा होते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तक दौड़ लगाई।
विज्ञापन



प्राथमिक स्कूल सारीपुर में लौह पुरुष की जयंती के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक पूर्णिमा तिवारी व बच्चों ने रंगोली बनाई। बच्चों ने नियमित स्कूल आने की शपथ ली। स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसी तरह अन्य परिषदीय स्कूलों व इंटर कॉलेजों में लौह पुरुष की जयंती पर प्रतियोगिताएं व गोष्ठियां हुईं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ सूरज पटेल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के सिद्धांतों, आदर्शों एवं आचरण के व्यावहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed