{"_id":"68f92546b209b7fdb8099ef4","slug":"additional-classes-will-be-conducted-for-students-who-are-weak-in-studies-amethi-news-c-96-1-ame1002-150729-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेंगी अतिरिक्त कक्षाएं
Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अब राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को मेधावी बनाने के लिए नई पहल शुरू की है। इसके तहत पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए सीखो-आगे बढ़ो योजना के तहत हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में विषयवार अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन होगा। उपचारात्मक शिक्षा योजना के तहत इसका मुख्य उद्देश्य गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में विद्यार्थियों की समझ को मजबूत बनाना है।
जिले के 37 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में सत्र 2025-26 में सीखो-आगे बढ़ो योजना लागू की गई है। कक्षा नौ में 2936 और कक्षा 11 में 1587 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि 10वीं व 12वीं में 8325 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर अलग-अलग विषयों की कक्षाएं चलाई जाएंगी। इसके लले शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वह छात्रों की जरूरत के अनुसार पढ़ाई का तरीका अपना सकें। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अब ये शिक्षक स्कूलों में विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे।
योजना के तहत 25 प्रतिशत विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इनमें वह छात्र शामिल होंगे जो बीमारी, अनुपस्थिति या आत्मविश्वास की कमी के कारण पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं। कक्षा नौ और 10 के लिए विज्ञान, गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषयों की विशेष कक्षाएं लगेंगी, जबकि कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों में अतिरिक्त मार्गदर्शन दिया जाएगा। पढ़ाई पूरी होने के बाद विद्यार्थियों का मूल्यांकन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा और प्रत्येक छात्र की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
शिक्षा की गुणवत्ता में होगा सुधार
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य हर विद्यार्थी को समान सीखने का अवसर प्रदान करना है। कमजोर छात्रों की पहचान कर उन्हें अतिरिक्त सहायता दी जा रही है ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें। यह पहल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विद्यार्थियों में सीखने की इच्छा बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।