फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   additional centre administrator will be appointed at self finance schools

वित्तविहीन स्कूल में तैनात होंगे अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक

Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
additional centre administrator will be appointed at self finance schools
गौरीगंज (अमेठी)। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए वित्तविहीन स्कूलों मेें परीक्षा के दौरान अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

कवायद सफल हो सके इसके लिए सचिव के निर्देश पर डीआईओएस ने जिले के 49 वित्त विहीन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती करते सुविधा का सत्यापन कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्र बने वित्त विहीन स्कूलों पर परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर नियंत्रण रखने के लिए डीआईओएस ने जिले में 49 वित्तविहीन स्कूलों में बने परीक्षा केंद्रों पर राजकीय/सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक नामित करते हुए पत्र जारी किया है।
पत्र में सभी को तत्काल आवंटित स्कूल पहुंचकर आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार परीक्षा से जुड़ी सभी सुविधाओं व संसाधनों का सत्यापन करने को कहा है। सत्यापन के दौरान सुविधाओं व संसाधनों की कमी होने की दशा में रिपोर्ट देने के साथ ही उसे तत्काल पूरा कराने को कहा है।

प्रभारी डीआईओएस आशुतोष मिश्र ने नामित शिक्षकों को सचिव के निर्देश के अनुसार नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने को कहा है। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्र पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित होने तथा परीक्षार्थियों को परेशानी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed