फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on the problem of very malnourished children

अति कुपोषित बच्चों को परेशानी पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Mar 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the problem of very malnourished children
गौरीगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार देर शाम जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने नवीन विकेंद्रीकृत व्यवस्था के अंतर्गत ड्राई राशन वितरण की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में डीएम अरुण कुमार ने जिला पोषण समिति एवं कन्वर्जेंस समिति की बैठक की। बैठक में विकेंद्रीकृत व्यवस्था व ड्राई राशन वितरण की बिंदुवार समीक्षा की। डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को राशन की उठान कर समय सीमा में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बांटने का निर्देश दिया। डीएम ने अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को दुधारू गाय उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने सभी कन्वर्जेंस विभागों द्वारा किए कामों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा, कुपोषित बच्चों को ड्राई राशन देकर कुपोषण मुक्त बनाएं तथा गर्भवती महिलाओं के खानपान पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जियां खाने को प्रेरित किया जाए। सभी सीडीपीओ को निर्देश दिया कि जो बच्चे रेड श्रेणी में हैं उनकी नियमित जानकारी रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें समुचित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराकर हरी श्रेणी में लाने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों की उपलब्धता पर ध्यान दिया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर व सीएमओ डॉ. एके दुबे समेत सभी सीडीपीओ व अन्य संबंधित अफसर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed