फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action will be taken on the laxity in bridge construction

सेतु निर्माण में शिथिलता बरतने पर होगी कार्रवाई

Sun, 09 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the laxity in bridge construction
बाजार शुकुल (अमेठी)। बाजार शुकुल क्षेत्र से गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण की प्रगति व मानक परीक्षण के लिए रविवार को प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी भटमऊ स्थित कार्यदायी संस्था गायत्री प्रोजेक्ट के कैंप कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में कार्यदायी संस्था व अफसरों के साथ उन्होंने बैठक की। बैठक में पुल, पुलिया निर्माण के साथ ही पैकेज एक व दो के निर्माण कार्य की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने डीएम अरुण कुमार को मिट़्टी खोदने की अनुमति देने, बरसात में जगह-जगह हुए मिट्टी कटान को भराने का निर्देश दिया। बैठक के बाद प्रमुख सचिव ने निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व सत्थिन के पास निर्माणाधीन सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद प्रमुख सचिव ने कार्यदायी संस्था को निर्धारित समयावधि में मानक के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने निर्माण कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस मौके पर डीएम अरुण कुमार, एसपी दिनेश सिंह, एसडीएम मुसाफिरखाना रामशंकर समेत जिम्मेदार अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed