{"_id":"609c168a8ebc3eb1f33b814a","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-vaccination-and-sampling-amethi-news-lko5778770173","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण व सैंपलिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण व सैंपलिंग में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में बढ़ते सामूहिक संक्रमण व मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। बुधवार सुबह डीएम ने एकीकृत कोविड केयर सेंटर में टीम-9 के अफसरों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्य की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के बाद डीएम ने निगरानी व सर्विलांस टीम को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के साथ आइसोलेट मरीज व प्रवासियों की निगरानी करते हुए लोगों को बचाव के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है।
सीएमओ कार्यालय स्थित एकीकृत कोविड केयर सेंटर से जिले में संक्रमण की रोकथाम के साथ प्रभावी कार्य की निगरानी की जा रही है। जिले में संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके इसके लिए डीएम अरुण कुमार ने बुधवार सुबह बैठक कर राहत व बचाव कार्य की टीम-9 के अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा के दौरान निर्धारित कंटेनमेंट जोन के साथ सैंपलिंग, टीकाकरण, अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार व होम आइसोलेट संक्रमितों की निगरानी व्यवस्था की हकीकत परखी। समीक्षा के दौरान डीएम ने मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ सर्विलांस टीम को डोर-टू-डोर जाकर जनसामान्य को कोविड-19 से बचाव तथा लक्षणों के विषय में जागरूक करने के साथ ही खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में परेशानी आदि लक्षण वाले रोगियों को चिह्िनत करने का निर्देश दिया।
डीएम ने संभावित संक्रमितों का नाम, पूर्ण पता, मोबाइल नंबर तथा लक्षणों के विवरण समेत जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने सीएमओ से प्रतिदिन जांच हेतु भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी लेते हुए सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लक्षण युक्त सैंपल जांच के लिए भेजने के निर्देश दिया। डीएम ने पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की जांच अनिवार्य रूप से कराने के साथ ही कोविड टेस्टिंग बढ़ाने को कहा। डीएम ने कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ मरीजों से फीडबैक प्राप्त कर रिपोर्टिंग करने तथा रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराते हुए उन्हें आइसोलेट कराकर संक्रमण की चेन रोकने तथा शत-प्रतिशत लोगों का कोविड टीकाकरण करने को कहा। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, एडीएम सुशील प्रताप सिंह, एडीएम न्यायिक सुधीर रुंगटा व एसडीएम संजीव कुमार मौर्य समेत टीम-9 के सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।