{"_id":"66ea14625d7935e9c7048d04","slug":"action-will-be-taken-if-the-quality-of-construction-work-is-poor-amethi-news-c-96-1-ame1002-125805-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने पर होगी कार्रवाई
Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Sep 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब होने और लापरवाही उजागर होने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यदायी संस्था मानक के अनुरूप नियत समय पर निर्माण कार्य पूरा करते हुए भवन विभाग को हस्तांतरित करें। यह बात मंगलवार को डीएम निशा अनंत ने कलेक्ट्रेट में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।
कहा कि जिन कार्यदायी संस्था को निर्माण के लिए राशि प्राप्त हो गई है, उन परियोजनाओं का कार्य नियत समय के भीतर पूरा कराएं। डीएम ने संबंधित अफसरों से निर्माणाधीन परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी करते हुए उनकी समस्या भी जानी। कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो गई हैं उनको संबंधित विभाग को हैंडओवर कर दिया जाय।