फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   action will be taken against those who lure voters

मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 01 Apr 2021 10:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
action will be taken against those who lure voters
जामो (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत को सकुशल संपन्न कराने की कोशिश में जुटे डीएम व एसपी ने कई बूथों पर गुरुवार को चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान ग्रामीणों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। अफसरों ने मतदाताओं से चुनाव प्रभावित करने वालों की सूचना देने की बात कहते हुए मतदान प्रभावित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर निष्पक्ष मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। उपद्रवी व अपराधियों को चिह्नित कर पाबंद करने के साथ अपमिश्रित शराब वितरण प्रतिबंधित करने के लिए अभियान संचालित कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह ने जामो थाने के अति संवेदनशील मतदान केंद्र संभई, सूखी बाजगढ़, रेसी व मूंघी में चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से बिना प्रलोभन मतदान करने की अपील करते हुए बूथ पर मौजूद मूलभूत सुुविधाओं की हकीकत परखते हुए कमियों को दूर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में एसपी ने मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए बिना भयभीत हुए मतदान करने के साथ मतदान प्रभावित करने वालों की सूचना देने की अपील की।
एसपी ने मतदान के दौरान मतदाताओं को भयभीत व प्रलोभित करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रभारी निरीक्षक, गश्त बढ़ाने, मतदान की शुचिता प्रभावित करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई करने तथा शत-प्रतिशत असलहों को जमा कराने का निर्देश दिया।

एसपी ने निष्पक्ष मतदान प्रभावित होने तथा आयोग के निर्देशों की अवहेलना होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार मौर्य व सीओ गुरुमीत सिंह समेत सभी अफसर व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed