{"_id":"66a96c87f7397eeb790d97f4","slug":"action-will-be-taken-against-harassing-farmers-in-the-name-of-consolidation-dm-amethi-news-c-96-1-ame1002-122989-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी के नाम पर किसानों को परेशान करने पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी के नाम पर किसानों को परेशान करने पर होगी कार्रवाई : डीएम
Wed, 31 Jul 2024 04:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के अलग-अलग गांव में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। समय से चकबंदी प्रक्रिया पूरी करने व किसानों को परेशानी से बचाने के लिए मंगलवार ने डीएम ने बैठक की। बैठक में समीक्षा करते हुए समय से चकबंदी कार्य पूरा करने व किसानों को परेशान नहीं करने की नसीहत दी।
जिलाधिकारी निशा अनंत ने मंगलवार को चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दोरान डीएम ने टाइमलाइन के अनुसार कार्य करने के साथ ही पुराने गांव जो चकबंदी में चल रहे है उनको शीघ्र कब्जा परिवर्तन कराने की बात कही। कहा कि अधिकारी टाइमलाइन से कार्य नहीं करेंगे उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। चकबंदी अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 52 ग्रामों में चकबंदी की जानी है जिसके सापेक्ष तीन ग्रामों की धारा 52 कर चकबंदी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।