फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Action warning on leaving home again

लॉकडाउन अवधि में चेक पोस्ट पर बढ़ी सख्ती

Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Action warning on leaving home again
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन अब सख्त रुख अख्तियार करने लगा है। बुधवार को अनावश्यक घूमने वाले लोगों को पुलिस कर्मियों ने फटकार लगाते हुए दोबारा घर से निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए लौटा दिया।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में बिना कार्य लगातार घर से बाहर टहल रहे लोगों को देख व कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के अंदेशे से परेशान जिला प्रशासन सख्त रुख अख्तियार करने लगा है। लगातार साउंड सिस्टम के साथ व्यक्तिगत अपील के बावजूद अनावश्यक बाइक व कार से बाहर निकल रहे लोगों से परेशान डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर बुधवार को चेक पोस्ट पर कार्यरत पुलिस कर्मियों के साथ भ्रमण शील टीम सख्ती पर उतर आई।
विज्ञापन

टीम ने अनावश्यक घूम रहे लोगों को रोक कर उन्हें लॉकडाउन नियमों की जानकारी देते हुए खुद के साथ परिवार व समाज को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए घर में रहने में रहने की नसीहत देते हुए उनके नाम, पता व मोबाइल नंबर अंकित कर फटकार लगाते हुए बैरंग लौटा दिया। कर्मियों ने दोबारा अनावश्यक घूमने पर केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि गांवों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके लोग अनावश्यक रूप से बहार निकल रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित करने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed