फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused of murderous attack arrested

Amethi News: जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack arrested
अमेठी। सगरा तिराहे पर मंगलवार दोपहर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। रायबरेली एसओजी और अमेठी कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर गंगागंज मोहल्ला निवासी अल्तमस खान और उसके एक साथी को हिरासत में ले लिया। दोनों को पूछताछ के बाद रायबरेली पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार अल्तमस खान रायबरेली नगर कोतवाली में दर्ज जानलेवा हमले के मामले में नामजद है। उसकी गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर रखे हुए थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर अमेठी पुलिस की मदद से संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। पुलिस की गाड़ियां पहुंचते ही कुछ युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने दौड़ाकर अल्तमस खान और उसके साथी को पकड़ लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की बात सामने आई है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों जिलों की पुलिस के बीच समन्वय से यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed