{"_id":"67bf62e7a9340b357504b628","slug":"accused-of-attempting-to-kill-arrested-amethi-news-c-96-1-ame1002-135581-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जान से मारने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जान से मारने की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Feb 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। परीक्षा देने जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर पिटाई करने के साथ गोमती नदी में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोपी बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से सोमवार को छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर मोबाइल फेंकते हुए पिटाई करने और परिजनों से शिकायत करने से नाराज युवक ने मंगलवार को गोमती नदी में धक्का देकर जान से मारने की कोशिश की थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छात्रा की मां की तहरीर पर युवक पर छेड़छाड़ व जान से मारने की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाने के साथ कार्रवाई में जुटी पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को उरेरमऊ के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि स्वामीनाथ यादव को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट भेज दिया गया है।