फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Accused Nilesh's location found in Mumbai

Amethi News: आरोपी नीलेश की मुंबई में मिल रही लोकेशन

Sat, 11 Jan 2025 04:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 11 Jan 2025 04:22 PM IST
विज्ञापन
Accused Nilesh's location found in Mumbai
 गौरीगंज​ थाने में पकड़े गए किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी ।
अमेठी सिटी। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। मामले में शामिल तीन आरोपी युवकों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार करने के बाद उनका चालान शुक्रवार को कोर्ट भेजा गया। पुलिस सीडीआर सहित अन्य साक्ष्य संकलित कर आरोप पत्र दाखिल करने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस आरोपी गौरीगंज थानाक्षेत्र के दुलापुर गांव निवासी नीलेश की तलाश नहीं कर पाई है। घटना 27 दिसंबर की है और मामले में मुकदमा बृहस्पतिवार को दर्ज किया गया। घटना के बाद नीलेश की लोकेशन दिल्ली तक मिली लेकिन उसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। बताया जा रहा है कि वर्तमान समय में नीलेश मुंबई स्थित अपने किसी रिश्तेदार के पास छिपा है। हालांकि, मोबाइल फोन बंद होने से स्पष्ट लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस अंधेरे में तीर चलाते हुए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। उधर, किशोरी को घर से ले जाकर दोस्तों तक पहुंचाने वाले सहेली का प्रेमी गौरीगंज थानाक्षेत्र के दोस्तपुर गांव निवासी साहिल, खरावां गांव निवासी शेखर सिंह और बछिलाई मजरे सैंठा गांव निवासी सुरजीत सिंह को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके बाद तीनों का चालान कोर्ट भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि नीलेश की तलाश चल रही है। गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो चुकी है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed