फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   accident on Tanda Banda National Highway two died in vehicle collision

Gauriganj: टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से दो की मौत

Thu, 11 Aug 2022 08:08 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 11 Aug 2022 08:08 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक व वाहन कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
accident on Tanda Banda National Highway two died in vehicle collision
accident on Tanda Banda National Highway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरीगंज स्थानीय थाने से गुजरने वाले टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवकों की मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन


गौरीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नरोली गांव निवासी सोनू पुत्र मेवालाल उम्र 30 साल गांव के ही भागीरथ पुत्र रामसमूह 25 साल के साथ बाइक से बृहस्पतिवार देर शाम गौरीगंज से घर वापस जा रहे थे। दोनों बाइक से जैसे ही टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेगा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पर स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे लोगों ने दुर्घटना की सूचना एंबुलेंस के साथ स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अंगद प्रताप  सिंह ने सरकारी वाहन से दोनों को मलिक मोहम्मद संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत के बाद पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को देते हुए शव को कब्जे में ले लिया। एक साथ गांव के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed