फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Abu Azmi advised the community to unite

कौम को एकजुट होने की नसीहत दे गए अबू आजमी

Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Abu Azmi advised the community to unite
24 : जगदीशपुर : कस्बे में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अबू आसिम आजमी। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर/मुसाफिरखाना (अमेठी)। परिवर्तन यात्रा लेकर जिले में पहुंचे समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अबू आसिम आजमी ने मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी पर तीखा हमला बोला। आजमी ने ओवैसी को भाजपा का एजेंट बताया। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की शान मेें जमकर कसीदे पढ़े।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी की परिवर्तन यात्रा इन दिनों प्रदेश के जिलों में भ्रमण कर रही है। मंगलवार को यह यात्रा जगदीशपुर व बाद में मुसाफिरखाना पहुंची। दोनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आजमी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जो हालत है उसकी जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी है।
विज्ञापन

लोग समाजवादी पार्टी में आशा की किरण देख रहे हैं। आजमी ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में मौलाना मोहम्मद अली जौहर उर्दू विश्वविद्यालय जैसी नामचीन यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया। सपा के कार्यकाल में ही पूरे प्रदेश में मुस्लिमों के लिए कब्रिस्तान बनवाने का काम हुआ। कहा कि सारे गिले-शिकवे मिटाकर सभी लोग एकजुट होकर उठ खड़े हों। अब नहीं जागे तो मिट जाओगे। कहा कि इलाही वो भी दिन होगा जब हम अपना राज देखेंगे, जब अपनी ही जमीं होगी और अपना आसमां होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आज हमारे बीच के कुछ नौजवान लोगों के पीछे-पीछे टहलकर नारेबाजी कर वोट काट कर अपना ही नुकसान कर रहे हैं। असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिए बगैर उन्होंने उनपर जमकर हमला बोला। कहा, कुछ लोग आते हैं और बीजेपी की जुबान बोलते हुए कहते हैं कि चाहे मेरी गर्दन पर तलवार रख दो लेकिन हम भारत माता की जय नहीं बोलेंगे।

उनका कहना था कि हम तो भारत माता की जय सदियों से बोलते चले आ रहे हैं। यह बात अलग है कि हम भारत माता की जय की जगह मादरे वतन जिंदाबाद कह रहे हैं। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और बसपा के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, मो. अरशद, मो. जाहिद, रचना कोरी, विमलेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed