फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Abhay murder case not revealed even after seven years

Amethi News: सात साल बाद भी अभय हत्याकांड का नहीं हुआ खुलासा

Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Abhay murder case not revealed even after seven years
अमेठी सिटी। सात वर्ष पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज के 11वीं के छात्र रहे अभय प्रताप सिंह की हुई हत्या के मामले का पुलिस से लेकर सीबीआई आज तक खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं मृतक छात्र के परिजनों को सरकार की तरफ से कोई आर्थिक सहायता भी नहीं दी गई है। छात्र की मां ने एक बार फिर प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन




सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र के हरौरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह का पुत्र अभय प्रताप सिंह गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय में पढ़ता था। अभय स्कूल में रहकर अपना 17वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा था। लेकिन 13 जनवरी 2018 की रात हत्या कर उसका शव विद्यालय से करीब दो किमी दूर गौरीगंज से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक किनारे फेंक दिया गया। हत्या का मुकदमा दर्ज कर गौरीगंज पुलिस ने 25 जुलाई 2019 तक विवेचना की।
विज्ञापन



सीबीसीआईडी प्रयागराज ने 24 नवंबर 2020 तक तथा इसके बाद सीबीआई लखनऊ 26 जुलाई 2021 से अभय हत्याकांड की विवेचना कर रही है, लेकिन घटना के सात साल बाद भी जांच एजेंसियां खुलासा नहीं कर सकी हैं। छात्र के हत्यारे आजाद घूम रहे हैं। छात्र की हत्या के सात साल बाद भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक के परिजनों को कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई। जबकि जिले के तत्कालीन प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा के साथ ही जिलाधिकारी सुल्तानपुर की ओर से छह बार से अधिक आर्थिक सहायता की संस्तुति कर शासन को पत्र भेजा जा चुका है। छात्र की मां सरला सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, निदेशक सीबीआई, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र भेजकर हत्याकांड का खुलासा करने व आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed