{"_id":"67685c90f5bb3c9d2900ff88","slug":"abdul-rashid-becomes-district-president-of-teachers-association-amethi-news-c-96-1-ame1010-131779-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब्दुल रशीद बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब्दुल रशीद बने शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर के वारिसगंज में आायोजित शिक्षक संगोष्ठी में शपथ ग्रहण करते शिक्षक। -आयोजक
जगदीशपुर (अमेठी)। ब्लॉक के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगवती प्रसाद स्मारक महाविद्यालय वारिसगंज में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के दो दिवसीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। इसमें शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अधिवेशन में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद मंडलीय संयोजक देवानंद विश्वकर्मा, सुशील कुमार और मोहम्मद वसीम की देखरेख में विभिन्न पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई। सभी पदों पर एकल नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद अब्दुल रशीद को जिलाध्यक्ष, रमाकांत मौर्य को जिला महामंत्री, जयराम कनौजिया, संजीव भारती, मीरा गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, हरिभान सिंह, सुरेश कुमार पाल, अजय कुमार मौर्य को उपाध्यक्ष चुना गया। देवी शरण कनौजिया कोषाध्यक्ष, कपिल यादव, मोहम्मद तहसीन, रामचंद्र, आदित्य नारायण शुक्ला, रमाशंकर यादव, सालिहा, राजकुमार पाल, सुशील कुमार यादव संयुक्त मंत्री बने।
रविकांत श्रीवास्तव को मंत्री, संजय कुमार मौर्य को लेखाकार, रमेश कुमार चौहान को ऑडिटर चुना गया। रामकृष्ण को प्रचार मंत्री, पवन कुमार वर्मा को प्रवक्ता तथा मोहम्मद वसीम को कार्यालय मंत्री बनाया गया। अधिवेशन की अध्यक्षता प्रबंधक राजकुमार यादव ने की। अधिवेशन को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, अटेवा जिलाध्यक्ष मंजीत यादव ने भी संबोधित किया।