{"_id":"690660897943bc48950a446d","slug":"aaradhana-wins-the-rangoli-competition-amethi-news-c-96-1-ame1002-151418-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रंगोली में आराधना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रंगोली में आराधना ने मारी बाजी
Sun, 02 Nov 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन प्रबोधन के अंतर्गत शनिवार को श्री भीमसेन इंटर कॉलेज बड़गांव में शैक्षिक गोष्ठी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोष्ठी में परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। रंगोली प्रतियोगिता में आराधना ने बाजी मारी।
प्रधानाचार्य डॉ. सरिता सिंह ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के पाठ्यक्रम को केवल परीक्षा पास करने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जोड़कर पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से भविष्य में कोचिंग की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सफलता की राह आसान होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सही उपयोग करने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
गोष्ठी के बाद रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वर्तिका ने द्वितीय और लक्षिता त्रिपाठी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वाद-विवाद, भाषण और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।