{"_id":"64a1c28367695eb007057f04","slug":"aap-takes-out-lantern-procession-against-power-cuts-amethi-news-c-96-1-ame1003-1278-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बिजली कटौती के खिलाफ आप ने निकाला लालटेन जुलूस
Mon, 03 Jul 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या-25संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। बिजली कटौती के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लालटेन जुलूस निकाला। शहर में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति कराए जाने की मांग की।
पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अगुवाई में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में लालटेन जुलूस निकाला। सगरा तिराहे से निकलकर गांधी चौक तक प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। गर्मी के कारण तमाम लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अमेठी प्रभारी अतुल सिंह ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि 21 वीं सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में 27 हजार मेगावाट बिजली की जरूरत है, और मात्र चार हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। इस मौके पर सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पवन कुमार सरोज, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ऋषभ पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी हृदय नारायण सोनी, सुरेश चंद्र गुप्ता, अशोक सेन, घनश्याम सोनी, संजय जायसवाल, मो. तौहीद, मो. सलीम, राहुल आदि मौजूद रहे।