{"_id":"69863ff4ce930d708a0986fd","slug":"aadhaar-card-will-have-to-be-brought-along-with-the-admit-card-for-the-board-exams-amethi-news-c-96-1-lu11010-158199-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा आधारकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ लाना होगा आधारकार्ड
Sat, 07 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुचिता लाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त बना दिया गया है, जिसमें अब परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड भी दिखाना होगा।
परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही तलाशी ली जाएगी। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या अन्य प्रतिबंधित सामग्री वर्जित रहेगी। यदि केंद्र परिसर में प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है तो परीक्षार्थी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा कक्ष में सचल दल के सदस्य के अलावा पर्यवेक्षक और राजपत्रित अधिकारी को ही अनुमति होगी। इस नई व्यवस्था से परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है। जिले में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 85 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।