{"_id":"69f8ee8ef2119742f50b6df4","slug":"aabha-card-will-be-made-from-aadhar-and-mobile-number-amethi-news-c-96-1-ame1014-164933-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आधार व मोबाइल नंबर से बनेगा आभा कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आधार व मोबाइल नंबर से बनेगा आभा कार्ड
Tue, 05 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 05 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
फुरसतगंज। सरकारी अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। सीएचसी फुरसतगंज में नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत मरीजों को परचा बनवाने और उपचार के लिए आधार कार्ड व उससे जुड़ा मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी होगा।
दो काउंटर पर इसी के आधार पर मरीजों का आभा कार्ड बनाया जाएगा। योजना का लाभ करीब एक लाख लोगों को मिलेगा। पंजीकरण के समय तैयार होने वाला यह आभा कार्ड मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी पूरी जानकारी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रखेगा। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर कार्ड के जरिये मरीज का पुराना रिकॉर्ड तुरंत देख सकेंगे।
इससे बार-बार कागज दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इलाज में देरी भी नहीं होगी। अधीक्षक डॉ. अभिषेक शुक्ला ने बताया कि इस व्यवस्था से डॉक्टरों को मरीज की बीमारी और उपचार की जानकारी तुरंत मिल जाएगी, जिससे सही और जल्दी इलाज संभव होगा।
विज्ञापन
मरीजों को भी अलग-अलग अस्पतालों में बार-बार जानकारी देने से राहत मिलेगी। बताया कि डिजिटल रिकॉर्ड होने से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेना भी आसान होगा।
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अस्पताल आते समय आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल नंबर अवश्य साथ लाएं, ताकि पंजीकरण में कोई समस्या न हो।