फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A young man drowned while bathing in a river and died.

Amethi News: नदी में नहाते समय डूबा युवक, मौत

Tue, 05 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 05 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A young man drowned while bathing in a river and died.
शाहगढ़। पीपरपुर के वैधिकपुर गांव निवासी परवेज मुशर्रफ (25) की सोमवार को मालती नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। वह अपने ननिहाल गुड़री गांव में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन




गुड़री गांव निवासी शमशाद अली ने बताया कि उनका भांजा परवेज मुशर्रफ मुंबई में चालक का काम करता था और करीब 15 दिन पहले घर आया था। ननिहाल में शादी समारोह के चलते वह यहीं रुका हुआ था। सोमवार सुबह वह गांव के पास मालती नदी में नहाने गया, तभी अचानक पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
विज्ञापन



शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निरीक्षक श्रीराम पांडेय ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है और प्राथमिक जांच में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



g परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल : परवेज मुशर्रफ की मौत की खबर मिलते ही परिवार शोक में डूब गया। मां हफीजूल निशा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पिता इरफान गमगीन हैं। भाई कौनेन, हसनेन, सबनेन, जुबेर और असद मुशर्रफ बिलख रहे हैं। मामा शमशाद अली भी भांजे की मौत से आहत हैं। रिश्तेदार परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed