{"_id":"684dc4e769a9736fa902fc06","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-waterfall-amethi-news-c-96-1-ame1002-142560-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: वाटरफॉल में डूबने से युवक की मौत
Sun, 15 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। प्रयागराज में पटपरी घाट स्थित वाटरफॉल पर स्नान के दौरान शाहगढ़ निवासी आकाश गुप्ता (22) की शुक्रवार शाम डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
आकाश के पिता सूरज गुप्ता गौरीगंज के टिकरिया गांव के मूल निवासी हैं और हलापुर के पास किराए पर मकान लेकर रहते हैं। आकाश संजय गांधी अस्पताल के पास चाट की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार सुबह वह अपने दोस्तों अनुज मिश्रा, मोनू मिश्रा और दो अन्य के साथ प्रयागराज स्नान के लिए निकला। संगम पर स्नान के बाद सभी कौंधियारा क्षेत्र स्थित पटपरी घाट के वाटरफॉल पर पहुंचे, जहां स्नान करते समय आकाश डूब गया।
साथियों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मुंशीगंज से पहुंचे परिजन की मौजूदगी में पुलिस ने रात्रि में तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 4.30 बजे गोताखोरों ने शव बरामद किया। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
मां पुष्पा देवी बेटे की मौत से बेसुध हैं। बहनें आकांक्षा, साक्षी और मीनाक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर सांत्वना देने वालों की भीड़ लगी रही। व्यापारी पप्पू मोदनवाल ने कहा कि आकाश बेहद मिलनसार और व्यवहारकुशल युवक था, जिसके सभी से मधुर संबंध थे।