फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   A kidnapping the young boy, sexual assault

युवक को अगवा कर सामूहिक कुकर्म

Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
A kidnapping the young boy, sexual assault
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र से 16 अक्तूबर की रात अगवा एक युवक से रामगंज थाना क्षेत्र में सामूहिक कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मामला तब सार्वजनिक हुआ जब पीड़ित युवक ने वीडियो वायरल कर मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने युवक की तहरीर पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक को मेडिकल के लिए भेजने के बाद रामगंज पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

दुकान से काम कर घर वापस जा रहे एक युवक को 16 अक्तूबर की देर शाम पीपरपुर थाने के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। अगवा करने के बाद युवक को रामगंज थाना क्षेत्र में एक सुनसान स्थान पर ले जाकर चार युवकों ने कुकर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। कुकर्म के बाद युवक को मौके पर छोड़ चारों युवक भाग निकले।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार कराने के बाद सोमवार को एक वीडियो वायरल कर मामले की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर रामगंज के रहने वाले हेमंत अग्रहरि, विकास व शुभम कसौधन के साथ एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद तीनों युवकों को गिरफ्तार करते हुए पीड़ित युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। सीओ अर्पित कपूर ने पीड़ित युवक की तहरीर पर केस दर्ज करने की पुष्टि की है। सीओ ने बताया कि तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चौथे के बारे में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed