{"_id":"682cd0f83d67fef2500e1b24","slug":"a-girl-suffering-from-mental-harassment-committed-suicide-amethi-news-c-96-1-ame1002-140831-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त युवती ने की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मानसिक उत्पीड़न से त्रस्त युवती ने की थी आत्महत्या
Wed, 21 May 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 21 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामों क्षेत्र के गोपालपुर गांव में 16 मई को युवती के आत्महत्या किए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया कि एक युवक युवती को लगातार मोबाइल पर आपत्तिजनक मेसेज भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था और उसकी तय शादी तुड़वाने की भी कोशिश कर रहा था।
गोपालपुर गांव निवासी रामप्रसाद की पुत्री गुंजन (20) की शादी भाले सुल्तान क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। 16 मई को शादी की तिथि तय करने के लिए लड़के वाले गुंजन के घर आए थे। उसी दिन गुंजन ने घर के पीछे स्थित बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई, लेकिन आत्महत्या के पीछे कारणों को लेकर परिवार और पुलिस दोनों ही असमंजस में थे। पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से गुंजन के मोबाइल की कॉल डिटेल और मेसेज रिकॉर्ड की जांच की।
जांच में सामने आया कि जगदीशपुर क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी इमकान गुंजन को लगातार फोन और मेसेज के जरिए परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, वह गुंजन के होने वाले पति को भी उसके बारे में गलत जानकारी देकर शादी तोड़वाने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि 16 मई को भी इमकान ने गुंजन को फोन कर मानसिक दबाव बनाया, जिससे क्षुब्ध होकर गुंजन ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद गुंजन के पिता रामप्रसाद ने थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने इमकान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।