{"_id":"6ae4ee59d40c346bc904f2cd","slug":"a-1300-meter-long-connecting-road-will-definitely-be-built-amethi-news-c-96-1-ame1002-179352-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पक्का बनेगा 1300 मीटर लंबा संपर्क मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पक्का बनेगा 1300 मीटर लंबा संपर्क मार्ग
Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के पूरे गुलाल के पुरवा से नंद महर नदियावां को जोड़ने वाला कच्चा संपर्क मार्ग।-संवाद
अमेठी सिटी। गौरीगंज-मुसाफिरखाना मार्ग पर पूरे गुलाल के पुरवा से नंदमहर नदियावां लिंक रोड तक 1300 मीटर लंबी कच्ची सड़क का डामरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 1.14 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। पक्की सड़क बनने से आसपास के गांवों के लोगों को प्रतापगढ़-मुसाफिरखाना हाईवे तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। साथ ही करीब दो किलोमीटर की दूरी और समय की बचत होगी।
अभी संपर्क मार्ग कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। खासकर बारिश के दिनों में रास्ते से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क का डामरीकरण होने से रास्ता सुगम होगा और लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में आसानी होगी।
इस सड़क का लाभ मेहरबान का पुरवा, केशवपुर, वसायकपुर, सुकालीपुर, गुलाल का पुरवा और डोली का पुरवा समेत आसपास के गांवों के लोगों को मिलेगा। पक्की सड़क बनने से इन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से बेहतर होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को भी आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ग्रामीण शिवानंद, राम सजीवन, सुरेश कुमार और संतोष कुमार ने बताया कि कच्चे रास्ते के कारण लंबे समय से परेशानी उठानी पड़ रही है। पक्की सड़क बनने से आवागमन आसान होगा। हाईवे तक पहुंचने में कम समय लगेगा। इससे गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
अधिशासी अभियंता शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क के डामरीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।