{"_id":"6746280e086690b6eb07dd74","slug":"9947-percent-attendance-in-nipun-exam-amethi-news-c-96-1-gon1004-130194-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निपुण परीक्षा में 99.47 प्रतिशत रही उपस्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निपुण परीक्षा में 99.47 प्रतिशत रही उपस्थिति
Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निपुण एसेसमेंट टेस्ट या नैट आयोजन के दूसरे दिन कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा हुई, जिसमें जिले के 1583 परिषदीय, कंपोजिट, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के कक्षा चार से आठ तक के बच्चे शामिल हुए। सुबह साढ़े नौ से साढ़े 11 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया।
निपुण एसेसमेंट परीक्षा के दौरान पूरे जिले में करीब 99.47 प्रतिशत बच्चे उपस्थित रहे। जिले के कुल 13 विकासखंडों में से 12 में उपस्थिति 99 प्रतिशत से अधिक रही। सहालग का सीजन होने के बाद भी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों ने पूरा प्रयास किया। शिक्षकों ने बच्चों के घर बुलावा टोली भेजकर उन्हें विद्यालय बुलाया। ऐसे में बच्चों को विभिन्न आयोजन में शामिल कराने के लिए अभिभावकों को मंगलवार को दोपहर तक इंतजार करना पड़ा।
विद्यालयों में नौ अंकों का परीक्षा कोड भरने में बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई बार समझाने के बाद भी बच्चे गलती करते रहे। वहीं जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, एसआरजी, एआरपी व अन्य जिम्मेदार विभिन्न विद्यालयों में निरीक्षण कार्य करते रहे। जिला बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण के जिला समन्वयक अभिनव पांडेय ने बताया कि कक्षा चार से आठ तक नामांकित कुल 83,411 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष कुल 82,974 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि निपुण मूल्यांकन टेस्ट बेहतर तरीके से पूरा हो गया। प्राप्त परिणामों के आधार पर समीक्षा की जाएगी। संग्रामपुर में निपुण एसेसमेंट टेस्ट का आयोजन विकास खंड के 96 परिषदीय विद्यालयों में हुआ।
विज्ञापन
भादर, भेटुआ अव्वल, गौरीगंज में सबसे कम उपस्थिति
निपुण एसेसमेंट टेस्ट के दौरान भादर, भेटुआ में सर्वाधिक उपस्थिति रही। जबकि गौरीगंज सबसे निचले पायदान पर रहा। कुल उपस्थिति के प्रतिशत की बात की जाए तो भादर में 99.89 प्रतिशत, भेटुआ में 99.83, शाहगढ़ में 99.82, जगदीशपुर में 99.8, मुसाफिरखाना में 99.8, जामो में 99.68, शुकुलबाजार में 99.62, अमेठी में 99.61, तिलोई में 99.50, बहादुरपुर में 99.46, सिंहपुर में 99.36, संग्रामपुर में 99.30 प्रतिशत उपस्थिति रही। जबकि अकेले गौरीगंज में उपस्थित 99 प्रतिशत से कम 97.29 प्रतिशत रही।
नैट में गैरहाजिर रहे 47 छात्र
इन्हौंना। निपुण एसेसमेंट टेस्ट में सिंहपुर के 118 परिषदीय स्कूलों में कक्षा चार से आठ तक के 7334 पंजीकृत छात्रों में से 7287 छात्र उपस्थित रहे। परीक्षा में 47 छात्र अनुपस्थित रहे। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने बताया कि नैट सकुशल संपन्न हुई। एआरपी ओंकार पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय टिकरी का निरीक्षण कर परीक्षा की हकीकत परखी।