{"_id":"606748548ebc3e8ca76f7a0e","slug":"98-police-picket-and-barrier-will-be-made-in-amethi-amethi-news-lko57237157","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में बनेंगे 98 पुलिस पिकेट व बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में बनेंगे 98 पुलिस पिकेट व बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। पुलिस विभाग ने जिला, तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के बार्डर पर 37 बैरियर तो सीमा के भीतर 61 पिकेट बनाने के लिए स्थल चिह्नित कर लिया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। चुनाव के दौरान सभी गतिविधियों पर नजर रखने तथा अंकुश लगाने के लिए कुल 37 पुलिस बैरियर तथा 61 पिकेट बनाया जाएगा।
एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि जिला, तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के बॉर्डर पर कुल 37 बैरियर तो इसकी सीमा के भीतर 61 स्थलों पर पुलिस पिकेट बनाने के लिए स्थल चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया गया है। कहा कि इन स्थलों पर बने पिकेट व बैरियर को जल्द ही संचालित किया जाएगा। इसके लिए पुलिस बल के तैनाती की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
जल्द ही स्थलवार पुलिस कर्मियों को नामित कर दिया जाएगा। बताया कि जिले के बॉर्डर पर अभी से चौकसी रखी जा रही है। दूसरे जिले व प्रदेश से जिले में लाई जाने वाली शराब व अन्य मादक पदार्थों का पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा जिले की सीमा में मादक पदार्थ निर्माण व बिक्री पर भी रोक लगाने की दिशा में काम चल रहा है। इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे पदार्थों की बरामदगी भी हो रही है। चुनाव प्रभावित करने वाली किसी भी सामग्री के साथ पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।