{"_id":"611409d78ebc3ef4180d22af","slug":"976-candidates-did-not-appear-in-navodaya-entrance-exam-amethi-news-lko5909399117","type":"story","status":"publish","title_hn":"976 बच्चों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
976 बच्चों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए बुधवार को परीक्षा हुई। जिले के आठ कॉलेजों में बनाए गए केंद्र पर पंजीकृत 2,012 में से मात्र 1036 छात्र ही परीक्षा देने पहुंचे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित जिले के आठ केंद्रों पर बुधवार को नवोदय विद्यालय की कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें कुल आठ केंद्रों पर 2,012 छात्रों को शामिल होना था। एएओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में आवंटित 275 छात्रों में से 226, डीजे कान्वेंट इंटर कॉलेज जगदीशपुर में 340 में से 200, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में 296 में से 138 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे।
जीजीआईसी गौरीगंज में 134 छात्रों में से 38, जीजीआईसी शाहगढ़ में स्थानीय ब्लॉक के 172 छात्रों में से 81, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 286 में से 85, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर में 227 में से 72 तो अमेठी के शिवप्रताप इंटर कॉलेज में 280 छात्रों में से 136 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस केएल वर्मा ने बताया कि परीक्षा सकुशल व शांतिपूर्वक संपन्न हुई।