फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   975 progressive farmers honored

सम्मानित किए गए 975 प्रगतिशील किसान

Sat, 15 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
975 progressive farmers honored
गौरीगंज : विकास भवन में प्रशस्ति पत्र के साथ प्रगतिशील किसान। -संवाद - फोटो : AMETHI
सम्गौरीगंज (अमेठी)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के लिए सभी ब्लॉक सभागारों में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर के 975 किसानों को जनप्रतिनिधियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सरकार जहां विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है वहीं कृषि उपकरणों, दुग्ध उत्पादन, उद्यान में बागवानी, पशुपालन में अनुदान देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे खेती की लागत में कमी आने के साथ ही किसान समृद्ध हो सकेंगे। योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 13 ब्लॉकों पर कार्यक्रम आयोजित कर कृषि, दुग्ध, उद्यान, पशुपालन व सहकारिता के कुल कुल 75-75 किसान सम्मानित किए गए। जिला मुख्यालय पर विकास भवन में राजकीय बीज भंडार प्रभारी नरेंद्र तिवारी की अगुवाई में किसानों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही किसानों को सरसों व तिल का निशुल्क बीज बांटा गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दलजीत सिंह, राम प्रसाद मिश्र, प्रगतिशील किसान रणंजय सिंह, रीता सिंह सहित किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख रहे मुख्य अतिथि
सिंहपुर (अमेठी)। सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह ने 75 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित को लेकर चिंतित है। भाजपा सरकार में किसानों की आमदनी बढ़ी है। इस मौके पर प्रभारी बीज गोदाम डॉ. पवन कुमार वर्मा, बीटीएम नीरेश कुमार, आरएस द्विवेदी, राम प्रताप मौर्य, राजकुमार चौरसिया, जितेंद्र बहादुर, श्रीचंद्र चौरसिया, धीरेंद्र कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार व अमर बहादुर मौजूद रहे। (संवाद)
किसानों के कार्य की हुई सराहना
भेटुआ (अमेठी)। कृषि भवन में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत कृषि क्षेत्र से 15 पशुपालन, 15 उद्यान, 20 मत्स्य विभाग, 25 किसानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन किसानों के कार्य की सराहना की गई और भविष्य में कृषि संबंधित समस्या आने पर उचित सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभारी कृषि रक्षा इकाई अनिल कुमार, पशु पालन विभाग से डॉ. संतोष कुमार, उद्यान विभाग से संजय यादव व बीटीएम सुरेंद्र कुमार, किसान जयकरन यादव, वीरेंद्र बहादुर, रेखा यादव, राम निहाल शुक्ल, जगतपाल व छोटे लाल मौजूद रहे। (संवाद)

उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान
अमेठी। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील 75 किसानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, अरविंद वर्मा, प्रदीप मौर्या, किसान भैया राम यादव, लालजी यादव व शेर बहादुर सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed