{"_id":"5fda41ed8ebc3e410e78c83d","slug":"9600-blankets-supply-amethi-news-lko5551938196","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचाव के लिए हुई 9,600 कंबल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचाव के लिए हुई 9,600 कंबल की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निराश्रितों व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए कंबल दिया जा सके इसके लिए शासन के निर्देश पर जिले को 9,600 कंबलों की आपूर्ति मिल गई है। कंबल की आपूर्ति होने के बाद एडीएम ने गौरीगंज तहसील को 2,700 व अन्य तीनों तहसीलों को 2300-2300 कंबल आवंटित किया है। आवंटन के बाद एडीएम ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर क्षेत्र में निराश्रित व गरीबों को चिन्हित कर ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने ठंड से क्षेत्र में मौत होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
दिसंबर माह में ठंड की वजह से होने वाली मौतों को रोकने के लिए शासन प्रति वर्ष सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के साथ कंबल वितरित करता है। अलाव की व्यवस्था शुरू होने के बाद शासन ने जिले के निराश्रित व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जिले में 9,600 कंबल वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए इसकी आपूर्ति भी करा ली है। शासन का निर्देश व कंबल मिलने के बाद एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने गौरीगंज तहसील क्षेत्र को 2,700 तो अमेठी, मुसाफिरखाना व तिलोई को 2300-2300 कंबल आवंटित किया है।
कंबल आवंटन के बाद एडीएम ने सभी एसडीएम को पत्र जारी किया है। पत्र में सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरा बनाने, अलाव जलाने के साथ ही गरीब व निराश्रितों को चिन्हित कर कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है। एडीएम ने ठंड से मौत होने की दशा में एसडीएम की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।