{"_id":"61c214e28b3d0a7f0376d53a","slug":"9600-blanket-received-for-the-cold-amethi-news-lko610023153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचाव के लिए जिले को मिले 9600 कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचाव के लिए जिले को मिले 9600 कंबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। निराश्रितों व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए शासन के निर्देश पर जिले को 9600 कंबलों की आपूर्ति मिल गई है। कंबल की आपूर्ति होने के बाद एडीएम ने गौरीगंज तहसील को 2450 व अन्य तीनों तहसीलों को 2350-2350 कंबल आवंटित किए गए हैं। कंबल आवंटन के बाद एडीएम ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर क्षेत्र में निराश्रित व गरीबों को चिह्नित कर ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित करने का निर्देश दिया है।
ठंड की वजह से होने वाली मौतों को रोकने के लिए शासन प्रति वर्ष सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने के साथ कंबल वितरित कराता है। अलाव की व्यवस्था शुरू होने के बाद शासन की ओर से जिले के निराश्रित व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए जिले में 9600 कंबल वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उसकी आपूर्ति भी करा ली है। कंबल मिलने के बाद एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने गौरीगंज तहसील को 2450 तो अमेठी, मुसाफिरखाना व तिलोई को 2350-2350 कंबल आवंटित किए हैं।
कंबल आवंटन के बाद एडीएम ने सभी एसडीएम को पत्र जारी किया है। पत्र में सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरा बनाने, अलाव जलाने के साथ ही गरीब व निराश्रितों को चिह्नित कर कंबल वितरित कराने का निर्देश दिया है। एडीएम ने ठंड से मौत होने की दशा में एसडीएम की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।