फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   95 cases of English liquor going to Bihar caught, four arrested

Amethi News: बिहार जा रही 95 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी, चार गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 21 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
95 cases of English liquor going to Bihar caught, four arrested
बाजारशुकुल (अमेठी)। शराब के अंतर राज्यीय गिरोह को पकड़ा गया है। पंजाब से अंग्रेजी शराब की तस्करी करके बिहार ले जाने के मामले में एसटीएफ, पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। इसमें पंजाब, हरियाणा व मेरठ के चार लोगों को गिरफ्तार कर सात लाख रुपये की कीमत वाली 95 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब को बरामद किया है।
विज्ञापन


बिहार में शराब बिक्री प्रतिबंधित होने के बाद गैर प्रांत से शराब पहुंचाकर तस्करी के मामले में बृहस्पतिवार को एसटीएफ लखनऊ के इनपुट पर एसपी डॉ. इलामारन जी. व आबकारी अधिकारी आरके वर्मा ने टीम बनाई। टीम ने एसटीएफ के निरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी अशोक कुमार गुप्ता, राजेश मौर्या, कौशलेंद्र प्रताप सिंह के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के निकट फूड प्लाजा के पास डेरा डाल दिया। यहां से गुजर रही स्विफ्ट डिजायर कार व टाटा इन्ट्रा (डाला) को रोककर जांच की गई। मालवाहन में चूड़ियों के बीच में 95 पेटी अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी हुई थी। इसकी कीमत सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मौके से हरियाणा के थाना सदर के थानेसर निवासी देवेंद्र सिंह, पंजाब के पटियाला के थाना राजपुरा के राजपुर निवासी जगजीत सिंह, मेरठ के थाना गंगानगर के मोहद्दीनपुर निवासी कृष्ण सिंह व हस्तिनापुर थाने के जलालपुर जोरा निवासी वीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। कार व डाला को सीज करने के साथ ही इनके कब्जे से 04 मोबाइल फोन, तीन जाली दस्तावेज आरसी इंश्योरेंस, दो कूट रचित नंबर प्लेट व 2180 रुपये नगद बरामद किया है। इस मामले में बाजार शुकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस तरह कर रहे थे कारोबार
पुलिस व एसटीएफ का दावा है कि पकड़े गए देवेंद्र ने बताया कि शराब इंडस्ट्रियल एरिया चंडीगढ़ फेस वन प्लॉट नंबर 27 एल वन गोदाम के मालिक बलविंदर सिंह से 2500 रुपये प्रति पेटी खरीदता था। बाद में नौबतपुर पटना व सुशील कुमार दानापुर मंडी को 3500 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से सप्लाई करता था।



आगे कार चलती पीछे शराब से भरा वाहन
पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ के कृष्ण का इन्ट्रा टाटा कंपनी की गाड़ी है, जो निर्भय के नाम है। उसी पर चूड़ियों के बीच में शराब की पेटियों को छुपाकर ले जाया जाता है। उसके साथ मारुति की स्विफ्ट डिजायर कार आगे पीछे चलती है, जिस पर ड्राइवर वीरेंद्र कुमार व जगजीत सिंह सहयोग करते हैं। आगे कार चलती है पीछे शराब से भरा हुआ वाहन चलता है। आगे चलता हुआ वाहन इस तरह की निगरानी करता है कि कोई पुलिस अथवा आबकारी विभाग की चेकिंग तो नहीं चल रही है। दोनों गाड़ियों के व्यक्ति एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed