फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   90 Containment Zones built so far in the district

जिले में अब तक बने 90 कंटेनमेंट जोन

Sun, 31 May 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
90 Containment Zones built so far in the district
अमेठी। कोरोना महामारी के बीच संक्रमित पाए जाने पर अब तक जिले में 90 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं। कोरोना संभावित कैरियर मानते हुए 2,375 लोगों की सैंपलिंग कराई जा चुकी हैं जिनमें से 104 पॉजिटिव केस मिले हैं। इलाज के दौरान 28 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजते हुए 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन

देश में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पांच मई से जिले में शुरू हुआ पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। पॉजिटिव मरीज मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से अब तक 90 कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इनमें से सर्वाधिक अमेठी तहसील में 27, गौरीगंज में 26, मुसाफिरखाना में 21 तो तिलोई में 16 जोन शामिल हैं। मार्च माह के पहले सप्ताह से 30 मई तक जिले में कुल 2375 कोरोना संभावितों की सैंपलिंग कराई जा चुकी है। इनमें से अब तक 132 पॉजिटिव तो 1689 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 संक्रमितों के सापेक्ष 30 मई तक इलाज के दौरान 28 मरीज स्वास्थ हुए हैं। स्वस्थ होने के बाद सभी को एल-1 अस्पताल से डिस्चार्ज करते हुए घर भेजा जा चुका है। जिला प्रशासन को 30 मई तक 1,853 सैंपलों की रिपोर्ट मिल चुकी है।

डीएम अरुण कुमार के अनुसार लक्षण वाले लोगों के साथ ही गैर प्रांत से आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं जिले में पहुंच रहे प्रवासियों को होम क्वारंटीन कराकर वायरस को फैलने से रोकने की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed