{"_id":"6adbb0f3e02490cdd00ad902","slug":"8835-percent-voter-turnout-in-teachers-mlc-election-amethi-news-c-96-1-ame1008-178825-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 88.35 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में 88.35 प्रतिशत मतदान
Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
भादर स्थित केंद्र पर मतदान करने के बाद खड़े शिक्षक मतदाता। संवाद
अमेठी सिटी। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को जिले के नौ केंद्रों पर 88.35 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे संपन्न हुई। जिले में कुल 1099 शिक्षक मतदाता पंजीकृत थे।
डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौरीगंज तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से बनाए गए पंडालों में शिक्षकों की भीड़ रही। सुबह साढ़े आठ बजे से डीएम और एसपी ने गौरीगंज तहसील के अलावा जामों, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, सिंहपुर और बहादुरपुर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज, तिलोई में भी व्यवस्थाएं देखीं।
अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे और राजनीतिक दलों के एजेंट भी मौजूद रहे। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए गोरखपुर के स्ट्रांग रूम भेजा गया।
विज्ञापन
वहीं पंचशील बालिका इंटर कॉलेज रामगंज की शिक्षिका आरती देवी ने आरोप लगाया कि उनका मतदान केंद्र भादर के बजाय अमेठी कर दिया गया था। इससे उन्हें परेशानी हुई और बिना मतदान किए ही लौटना पड़ा।
शिक्षकों के मुद्दे रहे अहम
चुनाव में वेतन, पुरानी पेंशन, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति और लंबित समस्याओं के निस्तारण जैसे मुद्दे चर्चा में रहे। शिक्षक राकेश कुमार त्रिपाठी, राजेश कुमार शुक्ला, राजीव शुक्ल और करुणेंद्र ने कहा कि शिक्षक प्रतिनिधि को विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याएं प्रभावी ढंग से उठानी चाहिए। समय पर वेतन और बकाया भुगतान, पेंशन संबंधी मांगों, पदोन्नति और सेवा संबंधी अड़चनों का समाधान शिक्षकों की प्रमुख अपेक्षाएं हैं।
फैक्ट फाइल
सुबह 10 बजे तक मतदान : 21.57 प्रतिशत
दोपहर 12 बजे तक मतदान : 58.42 प्रतिशत
दोपहर दो बजे तक मतदान : 81.53 प्रतिशत
शाम चार बजे तक कुल मतदान : 88.35 प्रतिशत