फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   8.50 crores spent, still no tap water

Amethi News: 8.50 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं पहुंचा नल से जल

Tue, 26 Aug 2025 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
8.50 crores spent, still no tap water
अमेठी सिटी। अमेठी ब्लॉक के सोमपुर मनकंठ सहित छह गांवों में जल जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुंचाने के लिए 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मार्च में हर घर जल पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन अभी तक ये परियोजना अधूरी पड़ी है। ग्रामीण पानी के लिए हैंडपंप या फिर निजी संसाधनों पर निर्भर हैं। कार्यदायी संस्था की हीलाहवाली को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन




जल जीवन मिशन परियोजना के तहत करीब 26,867 मीटर पाइप लाइन बिछा दी गई है। सोमपुर मनकंठ में 54 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। 450 किलोलीटर क्षमता की टंकी का निर्माण भी पूरा हो गया है। इस टंकी से सोमपुर मनकंठ, अहिरावल, लोहरता, दरखा, ताला और सुंदरपुर राजस्व गांवों में जलापूर्ति की जानी है। ट्रायल के बावजूद गांवों में जलापूर्ति नहीं हो रही है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अभी सभी घरों में टोंटियां नहीं लग पाई हैं। ग्रामीण मुकेश मिश्र, जंग बहादुर, अजय कुमार मिश्र, पप्पू शुक्ल, रामसुख मिश्र व रामकुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था लापरवाही बरत रही है।
विज्ञापन




फिर धंसी नलकूप बोर के पास मिट्टी
परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब चार माह पूर्व नलकूप ट्रायल के बाद बोर के पास की मिट्टी धंस गई थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद मरम्मत हुई, लेकिन दोबारा मिट्टी बैठ गई है। कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। संस्था निर्माण की खामी छिपाने के लिए दीवार की मरम्मत करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





लापरवाही पर होगी कार्रवाई
जल निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण अनिल कुमार राव ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं थी। वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। कार्य मानक के अनुरूप पूरा कराया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित संस्था पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed