फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   82 candidates left the marks improvement exam

82 परीक्षार्थियों ने छोड़ी अंक सुधार परीक्षा

Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
82 candidates left the marks improvement exam
गौरीगंज (अमेठी)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकों से असंतुष्ट मेधावियों की अंक सुधार परीक्षा शनिवार से जिले के चार केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में हिंदी विषय में पंजीकृत 82 में से 73 तो इंटर में हिंदी में पंजीकृत 351 में 279 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता कायम रखने के लिए नामित स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेेट परीक्षा की निगरानी करते रहे तो उप शिक्षा निदेशक ने भी परीक्षा व्यवस्था की हकीकत देखी। कंट्रोल रूम की ऑनलाइन निगरानी व गठित सचल दल केंद्रों पर पहुंचकर निगरानी में जुटा रहा।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी राकेश कश्यप ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। नकल विहीन परीक्षा व्यवस्था की हकीकत देखने के लिए नामित नोडल अधिकारी उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक दीपचंद्र ने चारों केंद्र पर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जीजीआईसी स्थित कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी करने के साथ डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा, बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक व एएओ आशुतोष मिश्र लगातार भ्रमणशील रहकर निगरानी करते रहे। नामिम स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी परीक्षावधि में केंद्र पर डटे रहे। पहले दिन जिले में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं मिला। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed