{"_id":"6a25c51c4aa9d4a42a04c0db","slug":"80000-students-will-be-able-to-study-at-home-during-the-holidays-amethi-news-c-96-1-ame1002-167648-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छुट्टियों में घर बैठे पढ़ सकेंगे 80 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छुट्टियों में घर बैठे पढ़ सकेंगे 80 हजार विद्यार्थी
Mon, 08 Jun 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दीक्षा एप के माध्यम से ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई है। जिले के 280 से अधिक माध्यमिक विद्यालयों के 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठा सकेंगे। विभाग की वेबसाइट पर कक्षा नौ से 12 तक के सभी विषयों की अध्ययन सामग्री डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सभी विषयों की पुस्तकें पहले से मौजूद हैं। इसके साथ ही दीक्षा एप और शैक्षणिक यूट्यूब चैनलों के सीधे लिंक भी उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र अपनी कक्षा और विषय का चयन कर घर बैठे पाठ्यक्रम का अध्ययन, पुनरावृत्ति और अभ्यास कर सकते हैं। इससे अवकाश के दौरान भी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी।
दीक्षा एप पर उपलब्ध सामग्री को विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार तैयार किया गया है। गणित और विज्ञान जैसे विषयों के कठिन अध्यायों को वीडियो और चित्रों के माध्यम से सरल ढंग से समझाया गया है। छात्र एप पर उपलब्ध क्विज के जरिये अपनी तैयारी का मूल्यांकन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें उपयोग
छात्र गूगल प्ले स्टोर से दीक्षा एप डाउनलोड करें। एप खोलने के बाद भाषा का चयन कर स्टूडेंट विकल्प चुनें। इसके बाद यूपी बोर्ड, माध्यम और अपनी कक्षा का चयन कर विषयवार पुस्तकें, वीडियो लेक्चर और अन्य अध्ययन सामग्री देख सकते हैं। छात्र यूपी बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से भी संबंधित लिंक तक पहुंच सकते हैं।
मिलेंगी ये सुविधाएं
-डिजिटल पुस्तकें और अध्ययन सामग्री निशुल्क उपलब्ध।
-विषयवार वीडियो लेक्चर और अभ्यास सामग्री।
-क्विज के माध्यम से तैयारी का आकलन।
-गणित और विज्ञान विषयों के लिए सरल व्याख्यात्मक वीडियो।
-घर बैठे पढ़ाई और पुनरावृत्ति की सुविधा।
बेहतर ढंग से हो सकेगी शैक्षणिक सत्र की तैयारी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए दीक्षा एप और अन्य डिजिटल माध्यमों पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। छात्र घर बैठे पाठ्यपुस्तकों, वीडियो लेक्चर और क्विज का लाभ उठा सकते हैं। इससे उनकी पढ़ाई की निरंतरता बनी रहेगी और नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी बेहतर ढंग से हो सकेगी।
-डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी, डीआईओएस