{"_id":"680a94460e721dd7e90b60f8","slug":"76-candidates-selected-in-the-job-fair-amethi-news-c-96-1-ame1002-139030-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: रोजगार मेले में 76 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: रोजगार मेले में 76 अभ्यर्थियों का चयन
Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
तिलोई के राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में मौजूद छात्र व अन्य।-स्रोत : स्थानीय नागरिक
तिलोई (अमेठी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। मेले में कुल 163 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से 76 का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें कॅरिअर मार्गदर्शन देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईटीआई प्लेसमेंट प्रभारी अजय कुमार सिंह की ओर अभ्यर्थियों को विभिन्न रोजगार विकल्पों पर मार्गदर्शन दिया गया।
रोजगार मेले में न्यू जीवन दीप इंटरप्राइजेज, अडानी कौशल विकास केंद्र ने प्रतिभाग किया। न्यू जीवन दीप में 14 में से 6, अडानी में 43 में से 20, तथा क्वेस कॉर्प में 106 में से 50 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में के संजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील सहित संस्थान एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा।